Thursday 22nd of October 2026 09:48:11 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 May 2024 5:28 PM |   534 views

सीएमओ साहब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया के प्रभारी को नहीं है पैथोलॉजी लैब हॉस्पिटल चेक करने का आदेश

गाजीपुर:- जखनिया क्षेत्र में कुछ अवैध पैथालॉजी लैबों का संचालन धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट के सामने बिना मानक के चल रहा हिंद पैथोलॉजी बहुत कम समय में ही जांच करके दे दिया जाता है। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर इन अवैध पैथोलॉजी लैब पर किस तरह की कार्रवाई करते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन व अधिकृत मान्यता न होने के बावजूद संचालित हो रही पैथोलॉजी लैबों के बारे में सब कुछ जानते हुए भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। सवाल तो यह उठता है कि आखिर किसके सह पर यह सब खेल चल रहा है।

सूत्रों की मानें तो,जिले में कई जगह पैथोलॉजी लैब का हो रहा अवैध संचालन-

सिखड़ी मार्केट,सैदपुर,सदात, शादियाबाद,नन्दगंज, सिरगिठा मार्केट, बहरियाबाद,जखनिया,
हंसराजपुर, भीमापार,मकदुमपुर, दुल्लहपुर सहित इलाके में जगह-जगह पैथोलॉजी लैब खोल लिया गया है। जिले में कई दर्जन अवैध लैब कलेक्शन सेंटर की आड़ में चल रहे है। इन लैब का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है और लोगों की सैंपल लेकर जांच की जा रही है। जांच के नाम पर मरीजों से अनाप शनाप पैसा भी लिया जाता है। और रिपोर्ट में भी गड़बड़ी की शिकायत मिलती है।

न योग्यता न रजिस्ट्रेशन,फिर भी संचालन—

पैथोलॉजी लैब संचालन के लिए शासन द्वारा विधिवत नियम लागू किए गए है। लेकिन हिंद पैथोलॉजी सेंटर में आश्चर्यजनक रूप से लैब संचालक व उनके सहयोगी तक लैब संचालित कर रहे हैं जबकि लैब संचालक एमबीबीएस, एमडी पैथोलॉजिस्ट होना चाहिए। इतना ही नहीं अवैध तरीके से संचालित हो रहे लैब के पास न ही नियमानुसार पाल्यूशन बोर्ड का रजिस्ट्रेशन है और न ही मेडिकल वेस्ट फर्म का पंजीयन है। लैब के पास पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का रजिस्ट्रेशन, पंजीकृत मेडिकल वेस्ट सर्विस एग्रीमेंट, सीएमओ आफिस का रजिस्ट्रेशन,फायर ब्रिगेड का परमिशन, दुकान का किरायनामा होना आवश्यक है। इसके विपरीत सारे नियमों को ताक पर रखकर हिंद पैथोलॉजी लैब का संचालन हो रहा हैं, इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

वर्जन – (लैब संचालक)

हां रजिस्ट्रेशन अभी नहीं हुआ है बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा है

वर्जन –

पहले हम लोग देखते थे पैथोलॉजी या हॉस्पिटल लेकिन अब अथॉरिटी नहीं है चेक करने की इस समय एडिशनल सीएमओ देख रहे हैं आप उनसे बात कर लिजिए–   डॉ0 योगेंद्र यादव प्रभारी जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाज़ीपुर

Facebook Comments