राजस्थान में आखिर क्यों बरस रही है इतनी आग, 72 घंटे में और बढ़ेंगे 2-3 डिग्री
जयपुर : राजस्थान में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है| राजस्थान के लगभग सभी जिलों में हीट वेव (Heat Wave) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है| इतना ही नहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 72 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है| वहीं बताया जा रहा है कि बॉडर्र इलाकों में तो तापमान करीब 50 डिग्री तक पहुंच गया है| लेकिन सवाल यह है कि राजस्थान में इस बार आखिर इतनी आग क्यों बरस रही है|
दरअसल, मानसून से पहले काफी गर्मी पड़ती है| लेकिन मानसून से पहले उष्णकटिबंधीय चक्रवात बनते हैं जिससे तूफानी हवाओं के साथ बारिश आती है| इस उष्णकटिबंधीय चक्रवात से मौसम में बदलाव होता है. यह उष्णकटिबंधीय चक्रवात अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में उठते हैं|
लेकिन इस साल एक भी चक्रवात नहीं आया है| वहीं चक्रवात बनने की आशंका भी कम ही दिख रही है. इस वजह से पूरे देश में ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है| राजस्थान मरूभूमि की वजह से वैसे भी तापमान ज्यादा होता है| वहीं चक्रवात नहीं बनने से इस साल और ज्यादा आग बरस रही है| पिछले साल बिपरजोय चक्रवात 21 दिन तक चला था जिससे काफी राहत हुई थी|
राजस्थान में अभी 5 दिन चलेगा हीट वेव
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 5 दिन राज्य के अनेक स्थानों पर हीटवेव से तीव्र हीटवेव और कहीं-कहीं ऊष्णरात्रि (warm night) का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है| मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी 72 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है| पिछले 24 घंटे में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के अनेक स्थानों पर हीट वेव होगी| पिलानी में इस वक्त सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है. पिलानी में तापमान 47.2 डिग्री (सामान्य से 6.3 डिग्री ऊपर) दर्ज किया गया|