Thursday 22nd of October 2026 05:51:47 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 May 2024 5:39 PM |   602 views

नॉर्वे सरकार ने कहा अगर वारंट जारी होता है तो हम नेतन्याहू को गिरफ्तार कर लेंगे

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के चीफ प्रॉसिक्यूटर करीम खान ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आवेदन किया है. इस एक्शन के बाद पूरी दुनिया में हलचल पैदा हो गई है. कुछ देश इजराइल के पक्ष में हैं तो कुछ खुलकर उसके खिलाफ आ गए हैं. नॉर्वे ने नेतन्याहू को अपनी सीमा में गिरफ्तार करने का ऐलान किया है|

मंगलवार को नॉर्वे सरकार ने कहा, “अगर हेग ट्रिब्यूनल बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करता है और वे हमारे क्षेत्र में आते हैं तो हम प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योव गैलेंट को गिरफ्तार कर लेंगे|  ऐसी घोषणा करने वाला नॉर्वे पहला यूरोपीय देश बन गया है|

नॉर्वे के ऑनलाइन न्यूज पेपर के मुताबिक अगर नेतन्याहू नॉर्वे का दौरा करते हैं तो उन्हें अरेस्ट किए जाने का खतरा है| नॉर्वे सरकार का कहना है कि जिस व्यक्ति के लिए ICC ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, उसे नॉर्वे के दायित्वों के मुताबिक अदालत को सौंपा जाएगा. बयान में आगे कहा गया है कि हमें ICC के दूसरे मेंबरों से भी यही उम्मीद है|

सोमवार को ICC के मुख्य अभियोजक करीम खान ने युद्ध अपराध का जिम्मेदार ठहराते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है| इसके अलावा करीम खान ने हमास नेताओं के खिलाफ भी ऐसे ही वारंट की मांग की है| जिसके बाद हमास ने प्रतिक्रिया देते हुआ कहा था कि अभियोजक ने जालिम और मजलूम को एक ही चश्मे से देखने की कोशिश की है|

करीम खान ने इजराइली क्षेत्र में हमास के लड़ाकों द्वारा बच्चों को मारने बंधकों से रेप करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं| वहीं इजराइल के ऊपर आम नागरिकों पर बमबारी करने, गाजा वासियों को मूल सुविधाओं से दूर करने और वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ बर्बरता का आरोप है|

Facebook Comments