Saturday 5th of September 2026 09:29:38 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 May 2024 5:30 PM |   584 views

बुद्ध के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कुशीनगर -संग्रहालय की  शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बुद्ध पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर द्वारा आज  भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ चन्द्र प्रकाश सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर द्वारा किया गया।प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के जीवन की प्रमुख घटनाओं को चित्रों के माध्यम से रोचक ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों के माध्यम से भगवान बुद्ध के जन्म से लेकर महापरिनिर्वाण तक के जीवन की जानकारी सहज रूप में प्राप्त होती है।

प्रदर्शित चित्रों में भगवान बुद्ध के जन्म से पूर्व उनके तुषिता स्वर्ग में होने, उनकी माता द्वारा स्वप्न में सफेद हाथी को देखना, भगवान बुद्ध के लुंबिनी में जन्म, आसित ऋषि की भविष्यवाणी, पालन- पोषण, शिक्षा -दीक्षा, देवदत्त के बाण से घायल हंस की रक्षा करना, युवावस्था, उन्हें विचलित करने वाले चार दृश्यों का अवलोकन, विवाह, पुत्र राहुल का जन्म, गृह त्याग, तपस्या, ज्ञान प्राप्ति के प्रयास, सुजाता द्वारा खीर अर्पण, मार का आक्रमण, बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति, सारनाथ में धर्मचक्र प्रवर्तन, धर्म -प्रचार, स्वर्गारोहण, कपिलवस्तु पुनरागमन व दीक्षा देना, रोगियों की सेवा, महिलाओं का संघ में प्रवेश, पावा आगमन, चुंद के यहां भोजन, कुशीनगर आगमन, कुशीनगर में महापरिनिर्वाण सुत्त का प्रवचन, महापरिनिर्वाण,अंतिम संस्कार तथा उनके धातु अवशेषों पर स्तूपो का निर्माण आदि घटनाओं को प्रमुख रूप से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी के अवलोकन से दर्शकों को भगवान बुद्ध के जीवन की जानकारी अत्यंत सहज ढंग से प्राप्त हो सकेगी।

अतिथियों का स्वागत एवं आभार संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।

उक्त अवसर पर धीरेंद्र मिश्रा, महेश कानु, गोविंद, तरुण शुक्ला, विकास गुप्ता, दिनेश यादव, दीपक सिंह, सूरज गिरी,आदि उपस्थित रहे।प्रदर्शनी दिनांक 10 जून 2024 तक प्रत्येक कार्य दिवसों में जनसामान्य के अवलोकनार्थ जारी रहेगी।

Facebook Comments