Tuesday 28th of April 2026 02:03:37 PM

Breaking News
  • अमित शाह का पश्चिम बंगाल में बड़ा वादा बीजेपी आई तो रात 1 बजे भी बेटियां रहेंगी सुरक्षित |
  • स्वाति मालीवाल बीजेपी में शामिल ,बोलीं -केजरीवाल ने मुझे  गुंडों से पिटवाया |
  • कल लखनऊ सुपर जायटस का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 May 2024 5:43 PM |   421 views

संग्रहालयों में प्राचीन वस्तुए भेट स्वरुप प्रदान करें – डॉ यशवंत

गोरखपुर – राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) के तत्वावधान में पुरासम्पदा/पुरावशेष/प्राचीन मुद्राएं/प्राचीन पाण्डुलिपि/प्राचीन कलात्मक वस्तुएं आदि प्राप्त कर संरक्षित/प्रदर्शित किये जाने का कार्य समय-समय पर किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में संग्रहालय द्वारा आप सभी महानुभावों को सूचित किया जा रहा है कि जिन महानुभावों के पास पुरासम्पदा/पुरावशेष/प्राचीन मुद्राएं/प्राचीन पाण्डुलिपि /प्राचीन कलात्मक वस्तुएं आदि हो वह भेट स्वरूप/निःशुल्क राजकीय बौद्ध संग्रहालय, तारामण्डल, गोरखपुर को प्रदान कर सकते हैं।

ऐसे महानुभावों को संग्रहालय द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किसी विशेष अवसर पर सम्मानित किया जायेगा।

Facebook Comments