Monday 7th of September 2026 07:19:45 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 May 2024 5:49 PM |   943 views

हाय गर्मी…..देश के कई राज्यों में तापमान का पारा 45 डिग्री के ऊपर ,बरस रही आग

पूरे उत्तर भारत में इन दिनों लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, आसमान से लगातार आग बरस रही है और पारा एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रहा है| लू के थपेड़ों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी बची नहीं है| दिल्ली के तापमान की बात की जाए तो रविवार को नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं राजस्थान के श्री गंगानगर में अधिकत तापमान 46.7 डिग्री तक रहा|

आईएमडी के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. नरेश ने कहा कि पूरा नॉर्थ वेस्ट इंडिया गर्मी और लू की चपेट में है| दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, नॉर्थ मध्य प्रदेश में सीवियर हीट वेव की कंडीशंस बनी हुई हैं| इसलिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. इस हफ्ते भी गर्मी से किसी तरह की राहत मिलने के आसार नहीं हैं|

वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट राजीव शर्मा ने बताया कि आजकल बहुत सी कंपनियां हैं, जिनके एसी 55 डिग्री सेल्सियस तक काम करते हैं. अगर सीधे सनलाइट में घर है तो शायद एसी कुछ कम काम करे| हां गाड़ियों के एसी जरूर इस मौसम में फेल हो रहे हैं, क्योंकि गाड़ी सीधे धूप में रहती है|

सीनियर फिजिशियन डॉक्टर अजय लेखी ने बताया कि ह्यूमन बॉडी सिर्फ 48 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान झेल सकती है| इससे ज्यादा तापमान में जब धूप में निकलते हैं तो ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है| इस मौसम में लू से बचने के लिए जरूरी है कि तरल पदार्थ लेते रहें. बुजुर्ग और बच्चों को जहां तक हो सके धूप में न जाने दें|

2023 में रही मानसून में कमी और इस साल पड़ने वाली भीषण गर्मी की वजह से कई राज्यों में जल संकट छा गया है| 16 राज्यों में जलाशय सूख रहे हैं| तकरीबन 16 राज्यों में पिछले पांच सालों में जल स्तर सबसे कम हो गया है. जलाशयों में घटते जल स्तर की वजह से पानी की कमी हो गई है|

हाइड्रो पावर के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं बचा है| पिछले 32 हफ्ते से लगातार जल स्तर घट रहा है. कुछ जलाशय पूरी तरह से सूख गए हैं| जिसकी वजह से बेंगलुरु, कोयंबतूर, चेन्नई और हैदराबाद में गंभीर पानी का संकट हो गया है|

Facebook Comments