Thursday 22nd of October 2026 07:44:08 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Oct 2019 11:59 AM |   1777 views

मोटरसाइकिल में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले

बांदा (उप्र)- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सटे महोबा जिले के कबरई कस्बे में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई जिससे उसमें आग लग गयी और एक बच्चे सहित तीन लोग जिंदा जल गए।सदर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने रविवार को बताया की कबरई कस्बे का राजीव नगर निवासी अनिल प्रजापति (25) अपने चार साल के बेटे और साथी बिज्जू (17) के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर हमीरपुर जिले के रीवन गांव से अपने घर वापस लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कबरई कस्बे में ताज क्रशर प्लांट के पास महोबा की तरफ से आ रहे ट्रक में सामने से घुस गई।उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से मोटरसाइकिल की पेट्रोल की टंकी फट गई और उसमें आग लग गयी, जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से आग बुझाई और जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।आंशिक रूप से जले ट्रक और पूर्णरूप से जली मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। मोटरसाइकिल सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना की जांच की जा रही है।

Facebook Comments