Wednesday 4th of March 2026 05:23:22 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Oct 2019 10:31 PM |   1483 views

विजयादशमी पर्व के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन

देवरिया – बैतालपुर आयल डिपो मे मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने दशहरा व विजयादशमी पर्व की तैयारियो को लेकर समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी ऐहतिहाती उपायों को अपनाएं जाने के साथ अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया |उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थल पर सभी व्यवस्थापूर्ण कर ली जाए तथा वहां लगे कर्मचारी अधिकारी अपने दायित्व को पूरी तत्परता से निर्वहन करेंगे |इस दौरान उन्होंने मूर्ति विसर्जन के रुट व ख़राब सड़कों को हर हाल मे दुरुस्त रखे जाने तथा विसर्जन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने का आदेश दिया |

बैठक मे आई . जी . जय नारायण सिंह,जिलाधिकारी अमित किशोर , पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश कुमार पटेल वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला , मुख्य राजस्व अधिकारी रामसहाय यादव , उप जिलाधिकारी ,क्षेत्राधिकारीगण एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ धीरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे |

Facebook Comments