Thursday 22nd of October 2026 06:41:10 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 May 2024 4:58 PM |   490 views

बेगूसराय पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर बैग लेकर उतरे शख्स को हिरासत में लिया, 68 लाख रुपये बरामद

बिहार के बेगूसराय में रेलवे पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक शख्स से करीब 68 लाख रुपये बरामद किए हैं और शख्स को हिरासत में ले लिया है| इस दौरान पकड़े जाने पर शख्स ने कहा कि वह पैसे उसके नही बल्कि किसी रिश्तेदार के हैं, जिन्होंने सुरक्षा के लिहाज से पैसे उससे मंगवाए थे| फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है| पकड़े गए शख्स का नाम नीतिश कुमार है|

पुलिस के मुताबिक,नीतिश कुमार जब वंदे भारत ट्रेन से यात्रा कर स्टेशन पर उतरा था, उसके हाथ में एक काफी बड़ा बैग था|  बैग को देखकर जीआरपी की टीम को उसपर शक हुआ. पुलिस की टीम ने नीतिश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.यहां पुलिस अधिकारी शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए रूटीन चेकिंग करते हैं|

पुलिस ने नीतिश के बैग की जांच की तो नजारा देख पुलिस के होश उड़ गए| पुलिस ने देखा कि नीतिश के बैग में काफी सारा कैश है| वहीं, नीतिश से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके बैग में 67 लाख 28 हजार रुपये यानि करीब 68 लाख रुपये है|

नीतिश के मुताबिक, वह पटना के मरांची का रहने वाला है.साथ ही कहा कि यह पैसा उसका नहीं है| बल्कि उसके एक संबंधी अनुराग कुमार का है, जो कि जो तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली के रहने वाले है| नीतिश ने बताया कि उसके संबंधी अनुराग का सिक्योरिटी और कंस्ट्रक्शन का कारोबार है| इसी वजह से सुरक्षा के लिहाज से वह इन पैसों को नीतिश के जरिए मंगवा रहा था, जिसे पुलिस ने बेगूसराय स्टेशन पर पकड़ लिया है|

फिलहाल पुलिस की टीम ने आयकर विभाग की टीम को इस मामले से अवगत कराया है| जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारी आरोपी नीतिश से इस बारे में पूछताछ करेंगे| उसके बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर इतनी बड़ी रकम के पीछे का राज क्या है|

Facebook Comments