Thursday 22nd of October 2026 09:15:53 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 May 2024 4:57 PM |   428 views

‘उ0प्र0 के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल‘‘ विषयक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित होगी

गोरखपुर -राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) एवं महात्मा गांधी इण्टर कालेज, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व संग्रहालय दिवस दिवस के अवसर पर दिनांक 18  मई 2024, दिन शनिवार को अपराह्न 12.30 बजे से 1.00 बजे तक महात्मा गांधी इण्टर कालेज, बैक रोड, गोरखपुर में ‘‘उ0प्र0 के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल‘‘ विषयक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया जाना सुनिश्चित है।

 सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दसवी पास, कक्षा 11 एवं 12 तक के अध्ययनरत  छात्र/छात्राओं के लिए नामांकन फार्म 16 मई 2024 से 17 मई 2024 तक आमंत्रित किऐ जाते हैं।

जिसे संग्रहालय से किसी भी कार्यदिवस में या संग्रहालय के सोशल मीडिया पेज से प्राप्त कर अपना नामांकन निर्धारित प्रारूप पर  17 मई 2024 की शाम 05.00 बजे तक ईमेल  पर जमा किये जा सकते हैं तथा हार्डकापी में राजकीय बौद्ध संग्रहालय, रामगढ़ताल, गोरखपुर में जमा किए जा सकते हैं।

 

Facebook Comments