Thursday 22nd of October 2026 04:57:06 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 May 2024 6:06 PM |   543 views

मोतिहारी में पुलिस ने जाली नोट की डिलीवरी करने जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया

बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने जाली नोट ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है| ये आरोपी करीब 13 लाख रुपये के जाली नोट लेकर जा रहे थे| इनमें सभी नोट 500 रुपये के थे, जो कि एक ही सीरियल नंबर के हैं| पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है|

एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग जाली नोट की डिलीवरी के लिए मोतिहारी आ रहे हैं. इसके बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गई थी| जानकारी के मुताबिक, यह खबर मिलते ही एसपी ने एक टीम का गठन कर जांच करने का आदेश दिया| इसके बाद पुलिस की पूरी फोर्स एसपी के नेतृत्व में कोटवा थाना क्षेत्र के पास तैनात हो गए|

पुलिस के मुताबिक, यहां राजापुर मठिया के पास बाइक से दो लोग जा रहे थे. पुलिस ने घेराबंदी कर इन दोनों लोगों को पकड़ लिया. जब इन दोनों की तलाशी की गई तो उनके पास से 12 लाख 90,000 हजार रुपये कैश यानि करीब 13 लाख रुपये मिले हैं. इनमें सभी नोट 500 रुपये के थे, जो कि एक ही सीरियल नंबर के हैं. इस दौरान जब पुलिस ने उन दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. इनके नाम मुकेश राजभर और जमील अख्तर है|

आरोपियों ने बताया कि इन नोटों को उन्हें कहीं और लेकर जाना था लेकिन जो इस जाली नोट की खेप को लेने वाला था, वह पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया| वहीं, पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है| पुलिस के मुताबिक,आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है. फिलहाल पुलिस मामले में कौन-कौन जुड़ा है, इसकी जांच की जा रही है. वहीं, सूचना देने वाले शख्स की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी

Facebook Comments