Friday 23rd of October 2026 02:45:56 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 May 2024 4:48 PM |   485 views

भोजपुरी महोत्सव में भाग लेने मारिसस जाएँगे डॉ राकेश श्रीवास्तव

गोरखपुर- मॉरिसस सरकार के कला एवं संस्कृति विरासत मंत्रालय के निमंत्रण पर मॉरिसस में 6 से 8 मई 24 को  आयोजित होने वाले तीन दिवसीय “भोजपुरी महोत्सव “ में भाग लेने पूर्वांचल के ख्याति प्राप्त लोकगायक एवं “भाई” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव 4 मई को मॉरिसस के लिए रवाना होंगे|

अभी कुछ ही दिन पूर्व अमेरिका में भोजपुरी का झंडा बुलंद कर स्वदेश लौटे डॉ राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त महोत्सव में विश्व के कई देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, मेरा इस महोत्सव में भाग लेना निश्चित रूप से मेरे लिये एवं गोरखपुर के लिए गर्व का विषय होगा ।

मंचों पर अपने श्लील गीतों की प्रस्तुति एवं अश्लीलता के विरुद्ध सदा आवाज़ बुलंद करने वाले डॉ राकेश श्रीवास्तव भोजपुरी के पारंपरिक लोकगीतों को संरक्षित करने एवं नई पीढ़ी को इससे जोड़ने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं| कई देशों में अपनी प्रस्तुति से अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डॉ राकेश आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के ए ग्रेड के अनुमोदित लोकगायक हैं ।

Facebook Comments