Friday 23rd of October 2026 12:02:57 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Oct 2019 2:57 PM |   2113 views

अमित शाह ने दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

दिल्ली-  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए एक ‘‘बड़ा उपहार’’ है।शाह ने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 राज्य के विकास में ‘‘सबसे बड़ा अवरोधक’’ था और 10 वर्षों के भीतर, यह राज्य देश के सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक होगा।शाह ने कहा, ‘‘दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू-कश्मीर के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा उपहार है।इस मौके पर शाह के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह एवं डॉ. हर्षवर्धन मौजूद थे।ट्रेन संख्या 22439 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे रवाना होगी और अपराह्न दो बजे कटरा पहुंच जाएगी। ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी में दो-दो मिनट रुकेगी।उसी दिन वापसी यात्रा पर ट्रेन संख्या 22440 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अपराह्न 3 बजे कटरा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और रात 11 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन 18’ मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलेगी।रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘रेलवे 15 अगस्त, 2022 से पहले कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को जोड़ेगा।शाह ने यह भी कहा, ‘‘रेलवे को महात्मा गांधी के साथ अपने संबंधों का दस्तावेजीकरण करना चाहिए क्योंकि यह स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। एक अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली और वाराणसी के बीच भी चलती है।

Facebook Comments