Thursday 22nd of October 2026 09:18:30 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 May 2024 5:38 PM |   754 views

‘संस्कृति के रंग, रंगोली के संग‘ का आयोजन होगा

गोरखपुर – राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) द्वारा 04 मई, 2024 को पूर्वान्ह 9.00 बजे से अपरान्ह 12.00 बजे तक ‘एक दिवसीय संग्रहालय का 38 वां स्थापना दिवस समारोह‘ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
 
उक्त अवसर पर संग्रहालय की वीथिकाओं का ट्रायल अवलोकन सहित सात दिवसीय रंगोली कार्यशाला का शुभारम्भ, गोरखपुर परिक्षेत्र के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थलों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी, फेस पेन्टिंग द्वारा मतदाता जागरूकता संदेश, कुछ पल सांस्कृतिक सेल्फी प्वाइंट्स के संग आदि का आयोजन किया जा रहा है।
 
उक्त कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिक्षा विभाग के सौजन्य से स्कूली छात्राओं के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों सहित लोकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का  कराया जाना है। प्रतिभागी छात्राओं को संग्रहालय की तरफ से प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जायेगा।
 
संग्रहालय के 38वे स्थापना दिवस के अवसर पर 04 मई, 2024 को पूर्वान्ह 9.00 बजे से हाईस्कूल उत्तीर्ण से लेकर उच्चतर छात्र-छात्राओं/प्रतिभागियों को निःशुल्क सात दिवसीय रंगोली प्रशिक्षण शिविर ’संस्कृति के रंग, रंगोली के संग‘ का आयोजन का शुभारम्भ भी किया जा रहा है।
 
कार्यशाला की नियम एवं शर्ते निम्नवत हैं –
1- उक्त कार्यशाला में अधिकतम 50 प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन प्रथम आगत, प्रथम स्वागत के आधार पर होगा। 
 
2-प्रतिभागिता हेतु न्यूनतम शैक्षिक अर्हता कम से कम हाईस्कूल पास तथा किसी भी आयुवर्ग के हो सकते हैं। इस हेतु फार्म के साथ कम से कम हाईस्कूल पास का अंकपत्र/प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है।  
 
3-रजिस्ट्रेशन फार्म दिनांक 02 मई, 2024 एवं 03 मई, 2024 को राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर के कार्यालय दिवस में प्राप्त किये जा सकते हैं।
 
4-दिनांक 04 मई से 09 मई, 2024 तक छः दिन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जायेगी। जिसका समापन दिनांक 10 मई, 2024 को रंगोली प्रतियोगिता के साथ होगा। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण दिनांक 10 मई, 2024, दिन- शुक्रवार को सायं 6.15 बजे होगा।
 
5- रंगोली कार्यशाला में भाग लेने वाले समस्त प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक सामग्री यथा कलर, एक मीडियम साइज का मग तथा सूती कपड़ा स्वयं अपने साथ लाना होगा। दिनांक 04 मई से 09 मई, 2024 तक कलर सामग्री संग्रहालय द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी तथा समापन अवसर पर दिनांक 10 मई, 2024 को रंगोली प्रतियोगिता हेतु समस्त सामग्री प्रशिणार्थी को स्वयं साथ लाना होगा। साथ संग्रहालय तक आने एवं जाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
 
6-रजिस्ट्रेशन फार्म पूर्णतया साफ-साफ हिन्दी अथवा अंग्रेजी में भरकर संग्रहालय की ईमेल- दिनांक 03 मई, 2024 को सायं 5.00 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। मूल फार्म कार्यशाला के शुभारम्भ से आधे घंटे पहले इस कार्यालय में जमा करना होगा। संग्रहालय द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र तथा चयनित विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
Facebook Comments