Thursday 22nd of October 2026 06:41:17 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Apr 2024 4:45 PM |   522 views

जेकेजे ज्वैलर्स ग्रुप पर आयकर विभाग का एक्शन, जयपुर में 13 ठिकानों पर चल रही रेड

जयपुर: राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर वोटिंग पूरी होते ही आयकर विभाग (Income Tax Department) हरकत में आ गया है| मंगलवार को जेकेजे ज्वैलर्स ग्रुप (JKJ Jewellers Group) के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीमों ने एक साथ रेड (IT Raid) मारी है|

जानकारी के मुताबिक, सिर्फ राजधानी जयपुर (Jaipur) में ही इस वक्त 13 ठिकानों पर रेड चल रही है| जबकि कोलकाता (Kolkata) में 4 और दिल्ली (Delhi) के 3 ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं|

देर रात तक जारी रह सकती है कार्रवाई

जयपुर के बड़े ज्वेलरी कारोबारी समूह पर आयकर विभाग के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है. कई प्रतिष्ठानों के खुलने से पहले ही आयकर विभाग की टीमों ने बाहर डेरा जमाए रखा| सूत्रों की मानें तो लंबे समय से आयकर विभाग इस ज्वेलरी कारोबारी समूह पर निगरानी रखे हुए था| जिसके बाद राजस्थान सहित कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी की गई है| आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा के अधिकारी कारोबारी समूह के यहां आय-व्यय के ब्यौरे के अलावा अन्य दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं| ऐसे में कार्रवाई देर रात तक जारी रह सकती है| माना जा रहा है कि इस कार्रवाई में अघोषित आय उजागर हो सकती है|

 
 
Facebook Comments