Thursday 22nd of October 2026 07:44:19 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Apr 2024 6:12 PM |   495 views

भंसाली का ये सेट उनके सबसे बड़े सेट में से एक होगा : ऋचा चड्ढा

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस वेब सीरीज से डायरेक्टर ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं| इसमें मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, शेखर सुमन, ताहा शाह, ऋचा चड्ढा जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने भंसाली के सेट को लेकर खुलकर बात की है|

उन्होंने 2013 में आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ में भंसाली के साथ काम किया था. एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने ‘हीरामंडी’ की शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर किया है. इस वेब सीरीज में एक्ट्रेस लज्जो के किरदार में नजर आएंगी|  वेब सीरीज के सेट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि भंसाली का ये सेट उनके सबसे बड़े सेट में से एक होगा|

बातचीत में ऋचा चड्ढा ने कहा, ”मैं पहली बार सेट पर पहुंची थी और उस समय मेरे किरदार पर चर्चा हो रही थी. इस सेट को बनाने में काफी समय लगा. मुझे लगता है कि ये उनके सबसे बड़े सेट में से एक होगा. ये फिल्म सिटी के बड़े ज्योग्राफिकल एरिया में फैला हुआ है और काफी खूबसूरत है. वहां हर चीज के लिए एक अलग जगह है, एक अलग किचन है, बेडरूम है, हर किरदार का अपना अलग रूम है|

सेट पर आंगन, बालकनी, एक बॉलरूम और एक कैफे मौजूद है. यूं कह लीजिए कि ये अपने आप में किसी स्ट्रीट की तरह है| उन्होंने उस जगह को लगभग एक शहर जैसा बना दिया है| वहां कई दुकाने हैं, जो परफ्यूम से लेकर दुपट्टे तक सब कुछ बेचती हैं. जहां हमें शूटिंग करनी थी उसके एंट्रेंस पर एक दरगाह भी थी|  सेट पर कोई फोन की परमीशन नहीं थी, अगर फोन लाने की इजाजत होती तो मैं वहां मौजूद सब कुछ रिकार्ड करती|  सेट की डिटेलिंग अगल ही लेवल की है|

Facebook Comments