Wednesday 21st of October 2026 07:34:15 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Apr 2024 6:26 PM |   943 views

हर मुलाकाती के हाथ पर लगाई जा रही है 20 मई को शत प्रतिशत मतदान करने की मोहर

 
गोंडा -जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा जनपद में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गोण्डा में सोमवार को एक अनूठी पहल शुरू की गई है। इसके तहत, जिला कारागार गोंडा में निरुद्ध बंदीगण भी अब उनके मुलाकात करने आने वाले परिजनों से 20 मई को मतदान अवश्य करने की अपील कर रहे हैं। मुलाकातियों के हाथों पर जेल में प्रवेश से पहले “मेरा गोण्डा मेरी शान, 20 मई को शत-प्रतिशत मतदान” की मोहर लगाई गई। 
 
उल्लेखनीय है कि गोण्डा जनपद में लोकसभा चुनाव पांचवें चरण यानी 20 मई को होना है। गोण्डा में 25.30 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 13.50 लाख पुरुष, 11.82 लाख महिलाएं और 94 ट्रांसजेंडर हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में, इस चुनाव क्षेत्र में 52.2 प्रतिशत मतदान रहा था, जो कि राज्य औसत 59.21 प्रतिशत से कम था। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की पहल पर जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
 
जेल अधीक्षक गोंडा प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जेल के अंदर बंदीगणों से मिलने आने वाले परिजनों के हाथ पर एक मोहर लगाने की व्यवस्था है। इससे पहला होता है कि मुलाकाती हैं। इसके साथ ही अब, मतदाता जागरूकता से संबंधित मोहर भी लगाई जाएगा।
 
जिला कारागार गोंडा में सोमवार को शुरू किया गया। यह अभियान मतदान के दिन तक संचालित किया जाएगा। निरुद्ध बंदीगणों से मुलाकात करने आए उनके परिजनों को अपना मताधिकार प्रयोग करने व अन्य परिजनों व मित्रों को मताधिकार प्रयोग करने हेतु जागरूक करने की अपील की जाएगी। जेल के अंदर भी मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
Facebook Comments