Wednesday 21st of October 2026 06:55:24 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Apr 2024 6:18 PM |   550 views

जल्द ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में शुरू होंगी एयर टैक्सी

जब लोग ट्रैफिक जाम में फंसे होते हैं तो कई बार मन में ये ख्याल आता है कि इस छोटे से सफर जिसमें घंटो लग रहे हैं वहां कोई ऐसी टैक्सी होती जो आसमान के रास्ते आपको आपके मंजिल तक पहुंचा देती| तो ऐसे यात्रियों के लिए खुशखबरी है| क्योंकि उनका ये सपना जल्द पूरा होने वाला है | अब शहरों की ट्रैफिक जाम में फंसे बिना यात्रा पूरी कराने के लिए एयर टैक्सी की शुरुआत होने जा रही है| जल्द ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इस सर्विस की शुरुआत होने वाली है. पहले इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी|

एयर टैक्सी सर्विस से रिलेटेड जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक भारत में यह सेवा पहली बार नई दिल्ली के कनॉट प्लेस से हरियाणा के गुरुग्राम तक शुरू होगी| दरअसल इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोबल एंटरप्राइजेज और अमेरिका की आर्चर एविएशन ने मिलकर 2026 तक भारत में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी की है. नई दिल्ली के बाद मुंबई और बेंगलुरु में भी इस सेवा का फायदा यात्री ले सकेंगे|

कनॉट प्लेस से गुरुग्राम की दूरी 27 किलोमीटर है. अभी सड़क मार्ग पर टैक्सी से जाने पर इसमें 90 मिनट का समय और करीब 1500 रुपए खर्च आता है. जबकि प्रस्तावित एयर टैक्सी का किराया लगभग 2000 से 3000 होगा| 7 मिनट में यात्री 27 किलोमीटर जिसमें 60 से 90 मिनट लगते हैं की दूरी तय कर लेंगे| एयर टैक्सी से जाम के झंझट से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ ही यात्रियों का समय भी बचेगा| इस रूट पर फाइव सीटर कैपेसिटी वाले 200 मिडनाइट प्लेन शामिल किए जाने की योजना है| इस एयर टैक्सी में पायलट के साथ चार लोगों को यात्रा की इजाजत होगी|

भारत में प्रस्तावित एयर टैक्सी सर्विस के लिए मिडनाइट प्लेन का इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है| मिडनाइट प्लेन में 6 बैटरी लगे होते हैं| 30 से 40 मिनट में फुल चार्ज होने के बाद ये इतने समय तक ही उड़ान भर सकते हैं| डीजीसीए से परमिशन मिलने के बाद इंडिगो और आर्चर एकसाथ मिलकर बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर, संचालन और फंडिंग के लिए काम करेंगे|

इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि भविष्य में मिडनाइट प्लेन को भारत में भी बनाया जा सकता है. वहीं एयर टैक्सी का एक फायदा एयर एंबुलेंस के तौर पर भी एक्सपर्ट देख रहे हैं| इस बारे में एयर एंबुलेंस एक्सपर्ट डॉ. शालिनी ने बताया कि इससे बेंगलुरुवासियों को बहुत मदद मिलेगी| एयर टैक्सी से मरीजों तक वैक्सीन और दवाइयां भी आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी|

Facebook Comments