Thursday 23rd of April 2026 12:15:30 PM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बना एयरबेस|
  • यू. पी बोर्ड का परीक्षाफल कल घोषित होगा |
  • प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन खडगे को थमाया नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Apr 2024 4:53 PM |   403 views

कन्या भ्रूण हत्या और लिंग अनुपात को लेकर दिए गए अजीत पवार के विवादित बयान के बाद विपक्ष ने उठाये सवाल

महाराष्ट्र की 48 सीटों पर चुनाव दिन-ब दिन दिलचस्प होता जा रहा है. सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं, साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर चल रहा है| इस बीच एक सभा में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने विवादित बयान दे दिया| जिसके बाद राज्य में सियासत का पारा चढ़ा हुआ है| अजीत लड़के और लड़कियों के जन्म दर के विषय में चर्चा कर रहे थे| इसी दौरान उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या ने राज्य के कुछ हिस्सों में लिंग अनुपात को इतना खराब कर दिया है कि भविष्य में ‘द्रौपदी’ के बारे में सोचना पड़ सकता है|

पुणे जिले के इंदापुर में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने चिकित्सकों की एक सभा को संबोधित किया. जिसमें वे कन्या भ्रूण हत्या और राज्य के कुछ हिस्सों में लिंग अनुपात पर भी चर्चा करने लगे| अजित पवार ने अपने बयान में कहा, “कुछ जिलों में पुरुष और महिला अनुपात खराब है, यहां तक कि 1000 पुरुषों पर 850 महिलाएं हैं| ऐसा रहा तो चीजें मुश्किल हो जाएंगी, भविष्य में किसी को द्रौपदी (एक महिला के कई पति होने के संदर्भ में) के बारे में सोचना पड़ सकता है| ऐसी स्थिति भी आ सकती है|

शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड उनके बयान की कड़ी निंदा की है| उन्होंने कहा, “अजीत पवार का दिमाग खराब हो गया है, उनको सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए| उन्होंने आगे ये भी कहा कि शरद पवार ने महिलाओं को 50 फीसद रिजर्वेशन देकर उनको मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया| अन्होंने आगे कहा अजीत पवार महिलाओं का अपमान कर रहे हैं|

Facebook Comments