Thursday 22nd of October 2026 04:55:15 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Apr 2024 4:37 PM |   430 views

ईडी ने शिल्पा और राज की 97 करोड़ 79 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन हसबैंड राज कुंद्रा की मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही हैं| मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज कुंद्रा के खिलाफ ED ने कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है| ईडी ने शिल्पा और राज की 97 करोड़ 79 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है| इसमें शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित फ्लैट को भी अटैच किया गया है. साथ ही ईडी ने पुणे का बंगला और इक्विटी शेयर को भी जब्त किया है|

ED ने महाराष्ट्र में दर्ज अलग-अलग FIR को आधार बनाकर PMLA के तहत जांच शुरू की थी. राज कुंद्रा पर आरोप था कि मेसर्स वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड, स्वर्गीय अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिंपी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और अन्य MLM एजेंट्स ने करीब 6600 करोड़ रुपये के बिटकॉइन साल 2017 में हासिल किए थे. ये सभी बिटकॉइन फर्जी वादों के आधार पर इन्वेस्टर्स से लिए गए थे.

इन्वेस्टर्स को ये भरोसा दिलाया गया था कि उन्हें 10 परसेंट रिटर्न्स दिया जाएगा| राज कुंद्रा पर ये भी आरोप है कि उन्होंने बिटकॉइन माइनिंग का निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया, ये एक तरह की पोंजी स्कीम थी| इस घोटाले का मास्टरमाइंड राज कुंद्रा को बताया जा रहा है| उन्होंने 285 बिटकॉइन हासिल किए थे| इन बिटकॉइन को अमित भारद्वाज ने इन्वेस्टर्स से धोखा कर हासिल किया और यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग में इन्वेस्ट किया|

राज कुंद्रा के पास मौजूद 285 बिटकॉइन की कीमत आज की तारीख में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. ED ने इस मामले में रेड कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था| 17 दिसंबर 2023 को सिंपी भारद्वाज, 29 दिसंबर 2023 को नितिन गौर और 16 जनवरी 2023 को अखिल महाजन को गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल सभी जेल में हैं|

इस मामले के मुख्य आरोपी अजय भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज अभी भी फरार हैं. ईडी उनकी तलाश में जुटी है| इस मामले में इससे पहले भी ED 69 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति भी जब्त कर चुकी है|

Facebook Comments