Sunday 6th of September 2026 03:14:48 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Sep 2019 6:46 PM |   1878 views

गाँधी छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कुशीनगर( ब्यूरो ) –  महात्मा गाँधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य मे राजकीय बौद्ध संग्रहालय ,कुशीनगर द्वारा ” तस्वीरों मे बापू विषयक “छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | प्रदर्शनी मे महात्मा गाँधी के जीवन व कृतित्व को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया | प्रदर्शनी का उद्घाटन महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण कर    विधानसभा सदस्य(  उत्तर प्रदेश ) रजनी कान्त मणि त्रिपाठी ने किया  | प्रदर्शनी मे गाँधी स्मृति संस्थान ,नई दिल्ली द्वारा गाँधी जी के 150 वर्ष के उपलक्ष्य मे तैयार उनके जीवन से संबंधित विशेष छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया |प्रदर्शनी मे गाँधी जी के जीवन आंदोलनों  व सामाजिक कार्यों को फोटोग्राफ के माध्यम से दर्शाया गया है |प्रदर्शनी  मे गाँधी जी के बचपन ,कानून के छात्र के रूप मे  गाँधी जी ,दक्षिण अफ्रीका मे उनके द्वारा किये गये आन्दोलन ,स्वतंत्रता हेतु किये गये आंदोलनों ,तथा दॅॅाडी मार्च ,सविनय अवज्ञा आन्दोलन ,असहयोग आन्दोलन ,भारत छोड़ो आन्दोलन ,विभिन्न कांग्रेस की बैठको सहित 100 छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया |

मुख्य अतिथि का स्वागत अमित दिवेदी  एवं कार्यक्रम का संचालन  धनंजय राय ने किया | इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पुण्य  प्रकाश तिवारी ,प्रबधक बिरला धर्मशाला विरेन्द्र तिवारी ,सहायक पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन ,लोटस होटल के प्रबंधक राजेंद्र मोहन गुप्त लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्रा , सुमित यादव, मीरचंद , गोविन्द यादव ,समर राय सभासद प्रतिनिधि केशव सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे |    

Facebook Comments