Friday 6th of November 2026 03:35:18 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Mar 2024 5:09 PM |   480 views

खेतों से गुजरने वाली सभी विद्युत लाइन होगी दुरुस्त

गोंडा -गर्मी के मौसम में विद्युत लाइन ट्रिपिंग तथा इनसे खेतों में फसल जलने की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने विद्युत विभाग को जनपद की सभी विद्युत लाइन का सघन निरीक्षण एवं सर्वे कराने के आदेश दिए हैं। अधीक्षण अभियन्ता (विद्युत) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह खेतों से गुजरने वाली लाइन के तार लूज स्थिति में न रहें, ताकि अग्निकाण्ड जैसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से बचा जा सके। 
 
विगत कुछ दिनों में मौसम में आए बदलाव के साथ ही दिन में गर्मी शुरू हो चुकी है। वर्तमान में गेहूं की अधिकांश फसल खेतों में तैयार हो गई है। कुछ दिनों में इसकी कटाई प्रारम्भ हो जाएगी। 
 
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि गर्मी के सीजन में विद्युत लाइन ट्रिपिंग तथा इनसे खेतों में फसल जलने की घटनाएं होने की आशंका बलवती हो जाती है। इसके मद्देनजर यह कदम उठाए गए हैं। 
 
अभियान के रूप में कराएं कार्यवाही-
 
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता (विद्युत) को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए समस्त प्रखण्डों के अधिशासी अभियन्तागण, उप खण्ड अधिकारी तथा अन्य सभी फील्ड कर्मियों के स्तर पर अभियान के रूप में लाइन दुरुस्ती की कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने को कहा है। इस संदर्भ में की गई कार्यवाही की रिपोर्ट 31 मार्च तक उपलब्ध कराने होगी।
Facebook Comments