Thursday 22nd of October 2026 08:48:19 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Mar 2024 4:56 PM |   516 views

नव नियुक्त स्टॉफ नर्सो को मिला नियुक्ति पत्र

देवरिया-  सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में  जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने 55 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया।  जिलाधिकारी ने नव नियुक्त स्टाफ नर्सों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की ।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगार के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा का सम्मान हो रहा है। मेडिकल सेवा के क्षेत्र में स्टाफ नर्सों का कार्य बहुत ही कठिन और चुनौती पूर्ण होता है। विपरीत परिस्थितियों में भी उनको अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होता है। यह एक समर्पण का भाव होता है जिससे मरीजों में डाक्टरों और नर्सों के प्रति सम्मान बढ़ता है।
 
सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा यह एक सेवा का क्षेत्र है जिसमें मरीजों को दवा से अधिक भावनात्मक लगाव की आवश्यकता होती है। क्योंकि कोई भी मरीज अस्पताल में बहुत ही विषम परिस्थितियों में ही आता है और उसे विश्वास होता है कि अस्पताल में उसका बेहतर इलाज होगा। उसके साथ अच्छा बर्ताव होगा। जिससे उसके स्वास्थ्य में मनोवैज्ञानिक रूप से तेजी से सुधार होता है।
 
कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ कार्तिकेय पाण्डेय, डीपीएम पूनम, डब्लूयूएचओ एसएमओ डॉ सलीम मुहम्मद खान, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, प्रमोद यादव चंद्र प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
 
जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों को दी पोषण पोटली-
 
जिलाधिकारी ने सीएमओ कार्यालय में गुरुवार को गोद लिए दस टीबी मरीजों को पोषण पोटली दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत का सपना  साकार करने के लिए हम सबको आगे आना होगा और कदम से कदम मिलाकर इस पर कार्य करना होगा। एक-एक टीबी मरीज को गोद लिया जाए तो वह दिन दूर नहीं जब देश टीबी से पूरी तरह मुक्त होगा।  
Facebook Comments