Thursday 23rd of July 2026 01:25:31 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Feb 2024 6:36 PM |   790 views

सरस्वती सुमन पत्रिका के भूटान यात्रा अंक का विमोचन किया गया

नयी दिल्ली। यहाँ हिंदुस्तानी भाषा अकादमी के रोहिणी स्थित सभागार में “हम सब साथ साथ” एवं “हिंदुस्तानी भाषा अकादमी” के सौजन्य से दोहा, लघुकथा और श्रेष्ठ यात्रा संस्मरण पाठ का आयोजन किया गया।
 
इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर और देश के विभिन्न भागों से चयनित श्रेष्ठ प्रतिभाओं को उनके रचना पाठ के पश्चात स्वागत के साथ स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और लघुकथा के लिए नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
 
इस अवसर पर अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार, कलाकार्मियों, जय सिंह आर्य, राम अवतार बैरवा, आदित्य वर्मा जलज और अजय मनचंदा आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। श्रोताओं को उनकी बेहतरीन रचनाओं और विचारों को सुनने का भी अवसर प्राप्त हुआ।
 
प्रारम्भ में दीप प्रज्जवलन एवं माता सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित करने के पश्चात विगत दिनों आयोजित भूटान सांस्कृतिक यात्रा पर “सरस्वती सुमन” पत्रिका के भूटान यात्रा विशेषांक का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया। भाषा अकादमी के अध्यक्ष श्री सुधाकर पाठक ने भूटान यात्रा संस्मरण, दोहा एवं लघुकथा प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और स्थानीय व दूर-दूर से पधारे अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका परिचय दिया।
 
भूटान यात्रा अंक के संपादक किशोर श्रीवास्तव ने भूटान यात्रा पर केंद्रित अंक प्रकाशित करने के लिए पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. आंनद सुमन सिंह एवं दोहा/लघुकथा प्रतियोगिता के निर्णायकों में डॉ. अशोक मैत्रीय, विनीता निर्झर आदि के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
 
सम्मान कार्यक्रम से पूर्व प्रतिभागियों ने पुरस्कृत दोहों, लघुकथा और संस्मरण का पाठ किया, जिनमें निम्नलिखित नाम विशेष उल्लेखनीय हैं, संस्मरण प्रस्तुतकर्ता, सर्वश्री आर. एस. मेहता (शिमला), सरिता भाटिया विनोद पाराशर, सुनीता अग्रवाल (दिल्ली), तूलिका सेठ, शशि किरन (गाज़ियाबाद), मीनू पाण्डेय (भोपाल), नमिता राकेश, (फरीदाबाद)। दोहा/लघुकथा प्रस्तुतकर्ता, राम प्रकाश तिवारी (उज्जैन), विकास अग्रवाल बिंदल (भोपाल) मनोज कामदेव, राजेश श्रीवास्तव (गाज़ियाबाद), राजवीर सिंह (बदायूं), ममता सिंह, रविंद्र नाथ सिंह (ग्रेटर नोएडा), निधि भार्गव, मीनाक्षी भसीन, नूतन शर्मा (दिल्ली)।
 
कार्यक्रम का संचालन पूनम पाण्डेय ने अपने रोचक अंदाज़ में किया और अंत में आभार अखिलेश द्विवेदी अकेला ने व्यक्त किया।
Facebook Comments