Friday 23rd of October 2026 12:19:59 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Feb 2024 5:41 PM |   791 views

मैंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो इसलिए छोड़ा था क्योंकि मुझे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना था

पिछले 16 सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है| साल 2008 से चल रहे इस शो को अब भी दर्शक बहुत पसंद करते हैं|पिछले दो सालों से लगातार हो रहे विवादों के चलते असित मोदी का ये सीरियल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है| लेकिन इन विवादों का शो की टीआरपी पर कभी कोई असर नहीं पड़ा| तारक मेहता के 16 साल के सफर में कई कलाकारों ने इस शो को अलविदा कह दिया है| शो छोड़ने के पीछे कुछ लोगों के अपने निजी कारण थे और कुछ एक्टर्स ने प्रोडक्शन के साथ मतभेद के चलते शो का साथ छोड़ दिया| हाल ही में सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मशहूर किरदार ‘सोनू’ को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी|

कहा जा रहा था कि नीला प्रोडक्शन ने ‘सोनू भिड़े’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस झील मेहता को उनकी बढ़ती हाइट के चलते शो से बाहर कर दिया| लेकिन हाल ही में झील ने अपने व्लॉग में इस खबर को महज एक अफवाह बताया है और साथ ही उन्होंने शो छोड़ने की असली वजह का भी खुलासा किया. झील ने बताया कि उन्हें उनकी हाइट के कारण शो से नहीं हटाया गया था|

झील ने वीडियो में कहा, “ओह गॉड, ऐसे कई लोग हैं जो ये सोचते हैं कि मुझे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ से मेरी बढ़ती हाइट के कारण निकाल दिया गया था, यह बेहद अपमानजनक है| नहीं, नहीं और नहीं. सबसे पहली बात, मुझे शो से नहीं निकाला गया था और दूसरी बात, मैंने शो इसलिए छोड़ा था क्योंकि मुझे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना था| उस समय मैं सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहता थी| लोगों के लिए इसे समझना इतना मुश्किल क्यों है? मुझे सच में समझ में नहीं आता |

Facebook Comments