Thursday 22nd of October 2026 11:56:23 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Feb 2024 4:38 PM |   435 views

चीफ /डिप्टी/असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार हेतु तिथियां निर्धारित

देवरिया- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार दूबे 2 ने बताया है कि जनपद देवरिया में आपराधिक मामलों में वंचितों तथा कमजोर वर्ग की प्रतिरक्षा हेतु लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम में चीफ /डिप्टी/असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार हेतु तिथि निर्धारित कर दी गई है। 
 
चीफ  एवं डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पद पर साक्षात्कार 27 फरवरी को अपराह्न 12 बजे से एवं असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पदों पर साक्षात्कार  28 फरवरी व  29 फरवरी को अपराह्न 12 बजे सें दीवानी न्यायालय, परिसर में स्थित वीडियों कान्फ्रेंसिग भवन में लिया जायेगा। 
 
चीफ / डिप्टी / असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पद हेतु साक्षात्कार के लिए आवेदक उक्त समय व तिथि को अपने समस्त सम्बन्धित मूल अभिलेखों व प्रमाण पत्रों के साथ दीवानी न्यायालय देवरिया के ए०डी०आर० भवन में प्रातः 11.30 बजे के पूर्व उपस्थित हो सकते है।
Facebook Comments