Monday 7th of September 2026 07:17:53 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Feb 2024 4:38 PM |   781 views

साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म ईगल कमाई के मामले में रजनीकांत की लाल सलाम से आगे निकल गई

साउथ की फिल्मों का क्रेज हिंदी ऑडियंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है| साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन भी कर रही हैं| जनवरी के महीने में गुंटुर कारम और हनुमान जैसी फिल्मों ने शानदार कलेक्शन किया भी. फरवरी में भी दो बड़े साउथ स्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं. लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. रवि तेजा की ईगल का हाल तो बुरा है ही इसके अलावा रजनीकांत की लाल सलाम का हाल तो और भी बुरा है. इन फिल्मों की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं|

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा आज भी है. उन्होंने अपनी शानदार स्टाइल से करोड़ों का दिल जीता है| उनकी फिल्म जेलर साल 2023 में आई थी और इस फिल्म में एक्टर ने 72 की उम्र में भी लीड रोल प्ले किया था| फिल्म को फैंस ने काफी पसंद भी किया था| दुनियाभर में फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी| लेकिन साल 2023 का ये जादू वे साल 2024 में नहीं चला पा रहे हैं| उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म लाल सलाम मौजूदा समय में ऑडियंस को तरस रही है|

फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुका है और फिल्म 20 करोड़ भी नहीं कमा सकी है| फिल्म का हाल तो ऐसा है कि एक दिन में ये फिल्म 50 लाख तक भी नहीं कमा पा रही है| फिल्म ने रविवार को 41 लाख कमाए हैं| इस लिहाज से फिल्म का 10 दिनों का कुल कलेक्शन 16.15 करोड़ हो गया है| फिल्म में रजनीकांत का एक्सटेंडेड कैमियो है|

इस फिल्म के मुकाबले एक साथ रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म ईगल कमाई के मामले में रजनीकांत की लाल सलाम से आगे निकल गई है| लेकिन इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता है कि ईगल का हाल भी बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है| ये फिल्म भी वीकेंड का फायदा नहीं उठा सकी| फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन रविवार तो 43 लाख रुपये कमाए| ये कलेक्शन भी दमदार नहीं कहा जाएगा| फिल्म का 10 दिनों का कुल कलेक्शन 22.77 करोड़ हो चुका है| अब इन दोनों फिल्मों पर ग्रहण बनकर यामी गौतम की आर्टिकल 370 आ रही है. ये फिल्म 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

 
 
 
 
 
Facebook Comments