Thursday 22nd of October 2026 08:46:48 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Feb 2024 3:27 PM |   396 views

पोषक तत्वों का खजाना है मोटे अनाज -डा .रजनीश

सलेमपुर – राजकीय महिला महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन सप्त दिवसीय विशेष शिविर में छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया  शरीर  को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना जरुरी होता है।

उन्होंने बताया कि मोटे अनाजों में चावल और गेहूं की अपेक्षा तीन गुना ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते है । उन्होंने छात्राओं को प्रतिदिन दल और अनाज के साथ मोटे अनाजों तथा प्रतिदिन 300 ग्राम सब्जियां और ११० ग्राम फलों का  सेवन करने की सलाह दी।

सब्जियों और फलों की महत्ता के बारे में चर्चा करते हुआ बताया कि फल एवम सब्जियां  प्राकृत का फास्ट फूड है जो हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करके रोगों से लड़ने में  महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। 

प्राचार्य हरीश श्रीवास्तव ने बताया  कि प्रत्येक स्थिति में महिलाओं के अंदर पोषक तत्वों के स्तर को सुधार कर रखना है जरूरी है क्योंकि उन्हें जीवन में विभिन्न तरह के भूमिकाओं में रहना पड़ता है।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. योगेंद्र ने शिविर के गतिविधियों के बारे चर्चा की। डॉ. जनार्दन झा ने अतिथियों तथा सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम  के डॉ. कमला यादव और डॉ. अभिषेक के साथ कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रहे।

Facebook Comments