Sunday 5th of April 2026 04:56:44 PM

Breaking News
  • असम चुनाव चुनाव में योगी आदित्यनाथ की हुंकार , एक -एक घुसपैठियों को बाहर NDA सरकार|
  • हिमाचल प्रदेश में पर्यटक की रिकॉर्ड वृद्धि ,RS BALI -प्रदेश बनेगा ग्लोबल Destination|
  • महिला आरक्षण बिल पर किरेन रिजुजू का बड़ा ऐलान , 16 अप्रैल को बुलाया गया विशेष सत्र|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Feb 2024 6:24 PM |   966 views

सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया

 
देवरिया -आज नगर पालिका परिषद, देवरिया के पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार में उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ जनपद इकाई नगर पालिका परिषद, देवरिया द्वारा पालिका के अध्यक्ष अलका सिंह निवर्तमान अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह व वर्तमान अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला के साथ-साथ पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
 
कार्यक्रम का संचालन  मनोज कुमार महामंत्री, स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ, जनपद इकाई, नगर पालिका परिषद, देवरिया ने किया।
 
सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मियों के समस्त देयकों के भुगतान के लिए कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा बुके व पुष्प गुच्छ देकर पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी (द्वय) का सम्मान किया गया। पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी (द्वय) ने अंग वस्त्र देकर समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया।
 
अपने उद्बोधन में पालिकाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि निवर्तमान अधिशासी अधिकारी   रोहित सिंह के विगत तीन वर्षों का कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। उन्होने अपने सुझबुझ व दूरदर्शिता से सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मियों के समस्त देयकों का भुगतान सम्भव किया। निवर्तमान अधिशासी अधिकारी श्री रोहित सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पालिका परिषद देवरिया में उनका पदस्थापन की कार्यावधि उनके सेवाकाल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है।
 
पालिका कर्मियों की दक्षता व कार्यकुशलता की वजह से हर एक क्षेत्र में पालिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पालिका अध्यक्ष व निवर्तमान अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह के कुशल मार्गदर्शन में नगर के सर्वांगीण विकास में पूरी तत्परता व कटिबद्धता के साथ अपना योगदान देंगी।
 
कार्यक्रम के समापन के क्रम में स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के संरक्षक कमलेश्वर सिंह व अध्यक्ष नीरज शुक्ल ने  इस कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय देकर प्रतिभाग करने के लिए पालिकाध्यक्ष, पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रद्धानन्द,  काशीनाथ पाण्डेय,  हृदयशंकर श्रीवास्तव,  राकेश गौड़,  देवेन्द्र सिंह,  जगदीश मिश्रा,  वीरेन्द्र मिश्रा,  रामचन्द्र सैनी, विनोद सिंह, शमीम अहमद, मौना, सुरसती, मुबारक,  वीरेन्द्र बासंफोर, मो० सादिक, अभिषेक शाही, धनन्जय मणि त्रिपाठी,सुश्री तपस्विनी शुक्ला, प्रीति श्रीवास्तव व मधु प्रजापति आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
Facebook Comments