Thursday 22nd of October 2026 09:13:34 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Feb 2024 4:19 PM |   567 views

किसान जय प्रकाश सिंह की हत्या के मामले में कोर्ट ने विधायक मनोज मंजिल को उम्रकैद की सजा सुनाई

भाकपा-माले विधायक मनोज मंजिल को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव के किसान जय प्रकाश सिंह की हत्या के मामले में विधायक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है| इस मामले में विधायक समेत 23 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है|आरोप सिद्ध होने के बाद माले विधायक को आरा कोर्ट से ही गिरफ्तार कर आरा मंडल कारा भेज दिया गया है| मनोज मंजिल को सजा के अलावे 10 हजार का जुर्माना भी देना होगा| मंगलवार को सतेन्द्र सिंह की एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधायक मंजिल समेत 23 को उम्रकैद की सजा सुनाई है. सजा सुनाए जाने के बाद मनोज मंजिल की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो सकती है|

दरअसल बड़गांव में 20 अगस्त 2015 को माले नेता सतीश यादव की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद किसान जेपी सिंह की भी हत्या कर दी गई थी| जेपी सिंह का शव चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ पुल के पास से बरामद किया गया था| जेपी सिंह के बेटे के बयान पर मनोज मंजिल समेत 23 नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था| इसके बाद कोर्ट में ट्रायल चल रहा था. मंगलवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई थी|

मनोज मंजिल की राजनीतिक शुरुआत पार्टी के आइसा विंग से छात्र आंदोलन से हुई थी| 2015 में भाकपा माले ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा था| तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था| 2020 में विधानसभा चुनाव में अगिआंव (सुरक्षित सीट) से मनोज मंजिल फिर से माले की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे और जेडीयू के प्रभुनाथ राम को शिकस्त दी. मनोज मंजिल की नामांकन के दौरान भी गिरफ्तारी हुई थी बाद में वह जमानत पर बाहर आ गए थे|

मामले में सजा सुनाए जाने के बाद मनोज मंजिल ने कहा कि यह राजनीतिक षड्यंत्र है| सामंती ताकतों ने मुझे जानबूझ कर फंसाया है. लेकिन हम डरने वाले नहीं है| हाईकोर्ट तक जाएंगे और बाहर आने के बाद गरीबों के आवाज को और बुलंदी के साथ उठाएंगे|

Facebook Comments