Wednesday 22nd of April 2026 09:33:24 PM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बना एयरबेस|
  • यू. पी बोर्ड का परीक्षाफल कल घोषित होगा |
  • प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन खडगे को थमाया नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Feb 2024 5:51 PM |   383 views

राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी

देश में लोकसभा चुनावों के घमासान से पहले राज्यसभा का रण होगा जहां भारत निर्वाचन आयोग ने हाल में राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है| जानकारी के मुताबिक 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा. दरअसल 13 राज्यों के 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है. वहीं बाकी दो राज्यों के शेष 6 सदस्यों की सेवाएं 3 अप्रैल को समाप्त हो रही है|

वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है जहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलग-अलग प्रस्ताव दिल्ली भेजे हैं|

मालूम हो कि वर्तमान में राजस्थान से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं जिनका कार्यकाल खत्म होनेजा रहा है| हालांकि काफी समय से तेलंगाना से भी सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने की अटकलें लगाई जा रही थी|

Facebook Comments