Monday 22nd of September 2025 03:54:12 AM

Breaking News
  •  22 सितम्बर से लागू होंगी GST की नई दरें ,MRP देखकर ही करे खरीददारी |
  • उत्तराखंड सरकार आपदा प्रभावित धराली के सेब उत्पादकों से उपज खरीदेगी |
  • H-1 B पर खडगे के खोखले नारे बयान पर भड़के पूर्व विदेश सचिव ,किरन रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Feb 2024 4:50 PM |   519 views

बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली को रेल से जोड़ा जाए – संजयदीप

भटनी –  आज राष्ट्रीय समानता दल की जिला कार्यकारिणी की बैठक  भटनी में हुई |इस बैठक में भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के नाम राष्ट्रीय समानता दल के प्रतिनिधियों द्वारा ज्ञापन सौपा गया | जिसमे चार मांगे है |

राष्ट्रीय समानता  दल की जिला कार्यकारिणी  की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अगम स्वरुप कुशवाहा ने कहा कि भारतीय रेलवे LIFE LINE है | इसके अधिक विस्तार से जिले की विकास को गति मिलेगी |

प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल संजयदीप ने कहा कि कुशीनगर महात्मा गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है , सारी दुनिया से लोग यहाँ आतें है | लेकिन यह स्थल अभी तक रेलवे नेटवर्क से नहीं जुड़ पाया है |

प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य हरिनारायण ने कहा कि देवरिया से कुशीनगर का पुराना नाता है | प्रतिदिन हजारो लोग देवरिया से कुशीनगर आते जाते है | लेकिन अभी तक ट्रेन की कोई सुविधा नही पायी है |

समानता दल की रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मांगे –

1 – भटनी जंक्शन से रामपुर ,धुसवा , पथरदेवा के रास्ते कसया कुशीनगर तक रेल मार्ग निर्माण |

2- भटनी जंक्शन से लखनऊ तक सुपर फ़ास्ट इंटरसिटी ट्रेन का संचालन किया जाए |

3- वरिष्ठ नागरिको को रेलवे द्वारा मिलने वाली रियायते पूर्व की भांति बहाल  हो |

4- जनरल श्रेणी के टिकटों का धन वापसी , शत -प्रतिशत हो |

उक्त बैठक में मोतीलाल, राम विश्वास , मोनू गुप्ता , विजय कुमार कुशवाहा , कन्हैयालाल कुशवाहा ,सूर्यचंद आदि लोग उपस्थित रहे |

Facebook Comments