Thursday 22nd of October 2026 08:46:40 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Feb 2024 4:03 PM |   572 views

अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से की गई एयर स्ट्राइक में 17 हूती लड़ाके मारे गए

संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन की ओर की गई एयर स्ट्राइक में 17 हूती लड़ाके मारे गए हैं. यमन की राजधानी सना में हुए अंतिम संस्कार के बाद यमनी विद्रोही समूह ने मीडिया के जरिए बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटिश हमलों में 17 हूती लड़ाकों की मौत हुई हैं| हूती आधिकारिक मीडिया ने बताया कि अमेरिकी-ब्रिटिश बमबारी के बाद शहीद हुए हूती लड़ाकों को सना में दफनाया गया| इसके अलावा हूती मीडिया ने ये भी बताया कि मरने वालों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी| इस मौके पर हजारों की तादाद में यमनी लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए और फिलिस्तीन के समर्थन में, जबकि अमेरिका और इजराइल के विरोध में नारे लगाए|

लाल सागर में जहाजों पर हूती हमलों को रोकने के लिए अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जनवरी से ही हूती ठिकानों पर हमले कर रहे हैं| लेकिन अभी तक अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम को कोई खासा कामयाबी नहीं मिली है| हूती संगठन को ईरान का समर्थन प्राप्त है और वे यमन के होदेइदाह बंदरगाह सहित युद्धग्रस्त यमन के अधिकांश हिस्से को कंट्रोल करते हैं|

बता दें कि गाजा में हो रहे इजराइल के हमलों के जवाब में हूति इजराइल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं| अमेरिकी सेना के मुताबिक उन्होंने हूति के कई मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया है, जिनका इस्तेमाल लाल सागर में जहाजो और अमेरिकी युद्धपोतों के खिलाफ लॉन्च करने के लिए किया जाना था|

हमलों में मारे गए हूती लड़ाकों के अंतिम संस्कार के लिए शनिवार को सना की अल-शाब मस्जिद में बड़ी तादाद में फिलिस्तीनी समर्थक इकट्ठा हुए| अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों में से एक अबू मोआताज़ गालिब ने बताया कि यहां आए हुए सभी लोग गाजा पर हूती के स्टैंड पर मजबूती से खड़े हैं|

उन्होंने कहा, ‘हम इन शहीदों के जरिए से अपना संदेश देते हैं कि हमें फिलिस्तीन का साथ देने से रोकना असंभव है, फिलिस्तीन की आजादी की लड़ाई एक सिद्धांतिक लड़ाई है, इजराइल की ओर से किए जा रहे गाजा के आम नागरिकों पर हमलों ने हमें लाल सागर में कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया है|

Facebook Comments