Wednesday 21st of October 2026 11:16:23 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Sep 2019 7:48 PM |   2705 views

सुरक्षा बल किसी भी स्थिति का सामना करने के लिये पूरी तरह से तैयार : राजनाथ

 

चेन्नई–  पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों को फिर से सक्रिय किए जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय सुरक्षा बल हर स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत द्वारा इस संबंध में सोमवार को दिये एक बयान के बारे में पूछे जाने पर रक्षा मंत्री ने यह कहा।रक्षा मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ चिंता ना करें, हमारे सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं।
गौरतलब है कि रावत ने सोमवार को कहा था कि पाकिस्तान ने बालाकोट में आतंकवादी शिविरों को हाल ही में फिर से सक्रिय कर दिया है और करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में हैं।इस साल, 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के जवानों के एक काफिले को निशाना बना कर विस्फोट किया था। इसमें बल के 40 जवान शहीद हो गए थे।वहीं, भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 26 फरवरी को पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में जैश के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर एयर स्ट्राइक किये थे।पाकिस्तानी ड्रोन विमानों के पंजाब में हथियार एवं गोला-बारूद गिराने की घटनाओं को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा गृह मंत्रालय से मदद मांगे जाने के बारे में पूछे जाने पर रक्षा मंत्री ने कहा कि जहां तक देश की सुरक्षा का सवाल है…सशस्त्र बलों के पास ऐसी चुनौतियों से निपटने की क्षमता है।
अमरिंदर ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा था, ‘‘पकिस्तानी ड्रोन विमानों द्वारा हथियार एवं गोला-बारूद गिराने की हालिया घटनाएं (जम्मू कश्मीर से) अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की नयी और गंभीर हरकत है। अमित शाह जी इस ड्रोन समस्या से यथाशीघ्र निपटने को सुनिश्चित करें।

Facebook Comments