जगदेव प्रसाद के विचारो की प्रासंगिकता ” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया
तमकुही -राष्ट्रीय समानता दल के नेतृत्व में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती दाहूगंज बाज़ार में ” जगदेव प्रसाद के विचारो की प्रासंगिकता ” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम की अध्यक्षता नथुनी कुशवाहा और मंच संचालन रामाश्रय कुशवाहा ने किया |
अगम स्वरूप कुशवाहा ( मुख्य महासचिव राष्ट्रीय समानता दल ) ने कहा कि शहीद जगदेव बाबू सामजिक न्याय विचार धारा के प्रथम क्रांतिकारी नेता थे | इनका जन्म 2 फरवरी 1922 को बिहार के जहानाबाद जिले के कुर्धा में हुआ था | 5 सितम्बर 1974 को कुर्धा प्रखंड परिसर प्रदर्शन के दौरान वंचित , शोषित समाज के हक , अधिकार एवं सम्मान की लडाई लड़ते हुए शहीद हो गये |
संजय दीप ने कहा कि कि क्रांतिकारी जगदेव बाबू का सपना आज भी अधूरा है | उसे हम लोगो को पूरा करने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा |
जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल श्री कृष्ण कुशवाहा ने कहा कि वंचित समाज की लडाई तभी पूर्ण होगी जब देश में एक सामान मुफ्त शिक्षा व्यवस्था लागू होगी |
उक्त कार्यक्रम में भगवान् कुशवाहा( जिलाध्यक्ष कुशीनगर राष्ट्रीय समानता दल ) , बलवंत कुशवाहा , हरिनारायण, श्याम बदन राम प्रवेश ,ओम प्रकाश , रामदरश ,श्रीकांत , सूर्यचंद ,रामप्रताप , अजय कुशवाहा , अनिल कुशवाहा , विक्रमा , अशोक कुशवाहा , बलराम आदि उपस्थित रहे |
