Friday 23rd of October 2026 12:26:05 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Feb 2024 6:18 PM |   449 views

सरकारी भूमि का किसी भी हाल में न हो रजिस्ट्री -डीएम

बलरामपुर -डीएम अरविंद सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सहायक आयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपनिबंधक कार्यालयों में होने वाले जमीनों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
 
उन्होंने कहा की उपनिबंधक कार्यालयों पर सर्किल रेट पर ही भूमि का बैनामा हो तथा जमीनों के बैनामे में स्टांप शुल्क में चोरी न हो यह सहायक आयुक्त स्टांप अवश्य सुनिश्चित करें। 
 
उन्होंने सहायक आयुक्त स्टांप को सब रजिस्टर कार्यालयों पर बेहतर नियंत्रण रखे जाने एवं नियमित निरीक्षण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की उपनिबंधक कार्यालयों से सरकारी भूमियों की रजिस्ट्री किसी भी दशा में न हो,यह सुनिश्चित किया जाए।
 
भूमि की रजिस्ट्री के दौरान गाटा संख्या,मालिकाना हक आदि अवश्य देखा जाए।  उपनिबंधक कार्यालय पर जनमानस को बेहतर सुविधा प्रदान किया जाए एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार,अपर एसडीएम संतोष कुमार ओझा, सहायक आयुक्त स्टांप व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Facebook Comments