Friday 23rd of October 2026 01:13:59 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Feb 2024 5:38 PM |   444 views

दिल्ली के आरके पुरम में स्थित डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के आरके पुरम में स्थित डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है| यह धमकी स्कूल के प्रिंसिपल को एक मेल के जरिए दी गई है| स्कूल के प्रिंसिपल ने इसकी सूचना तत्काल दिल्ली पुलिस को दी| पुलिस अफसर मेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुटे हुए हैं| वहीं, एहतियातन बच्चों को स्कूल से बाहर निकाल लिया गया है| पुलिस की एक टीम स्कूल पहुंची है. पुलिस ने स्कूल के कमरों की तलाशी ली है| पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक स्कूल से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है|

पुलिस के मुताबिक, स्कूल को धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है. हालांकि, किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है. स्कूल को खाली करा लिया गया है. स्कूल के एक-एक कमरों को तलाशा गया है. लेकिन, बम जैसी कोई वस्तु नहीं मिली है. जिस मेल आईडी से प्रिंसिपल को यह मेल भेजा गया है, उसके आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है. जिसने भी यह हरकत की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|

दिल्ली पुलिस ने आशंका जताई है कि हो सकता है किसी ने शरारत करते हुए ऐसी हरकत की हो| स्कूल के प्रिंसिपल से ये जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या हाल के समय में कोई विवाद हुआ था| वहीं, इस घटना के बाद काफी देर तक स्कूल में अफरातफरी का माहौल रहा. हालांकि, बच्चे ये जानने के लिए उत्सुक दिखाई दिए कि आखिर उन्हें स्कूल से बाहर क्यों निकाला गया|

इस घटना की सूचना छात्रों ने अपने परिजन को दी| वहीं स्कूल के टीचर छात्रों को शांत कराते दिखाई दिए| मौके पर पहुंची पुलिस ने टीचर और बच्चों को आश्वस्त कराया कि किसी ने ये अफवाह फैलाई है| इसे आगे न सर्कुलेट करें|

Facebook Comments