Sunday 6th of September 2026 03:14:33 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Feb 2024 6:44 PM |   662 views

4 फरवरी से शुरू होगा देवरिया महोत्सव

देवरिया-एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने आज सायं चीनी मिल ग्राउंड पर आगामी 4 फरवरी से प्रस्तावित देवरिया महोत्सव के तैयारियों के संबन्ध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन ने देवरिया महोत्सव को स्थानीय सांस्कृतिक परिदृश्य के मद्देनजर भव्य तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए।
 
उन्होंने बताया कि देवरिया महोत्सव आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होगा। 12 फरवरी से 29 फरवरी तक मेला आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
 
इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह, डीएसओ संजय पांडेय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Facebook Comments