Saturday 5th of September 2026 01:24:37 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Sep 2019 7:14 PM |   2107 views

बिग बॉस 13’ का घर होगा पर्यावरण के अनुकूल

मुम्बई– मशहूर रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन के लिए तैयार किया गया घर पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) होगा।इस घर का निर्माण 18,500 वर्ग फुट में किया जाएगा।‘आर्ट डायरेक्टर’ एवं फिल्मकार उमंग कुमार ने नए घर को डिजाइन किया है।उमंग ने एक सामूहिक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ हमने जितना हो सका उतना प्लास्टिक कम इस्तेमाल करने की कोशिश की। ऐसा प्रदूषण कम करने के लिए किया गया। हमने फाइबर और अलग तरह के प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) का इस्तेमाल किया।उन्होंने कहा, ‘‘ प्लास्टिक और थर्माकोल आसानी से उपलब्ध, हल्के और सस्ते हैं लेकिन एक भारतीय नागरिक के तौर पर हमें व्यापक परिदृश्य में सोचना था। हमने पीओपी और फाइबर का इस्तेमाल किया, जो लंबा चलता है।इसी तरह शो के निर्माता ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ ने कहा कि ऐसा कर हमारी कोशिश प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने की थी।

बिग बॉस13’ 29 सितम्बर से ‘कलर्स चैनल’ पर प्रसारित होगा।

Facebook Comments