Thursday 22nd of October 2026 09:54:43 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Jan 2024 7:04 PM |   425 views

महात्मा गाँधी के शहीदी दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

सलेमपुर -आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में महात्मा गाँधी के शहीदी दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया|  जिसके मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर, देवरिया के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे | प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरा संसार महात्मा गाँधी को उनके शहीदी दिवस पर याद
करता है।
 
अपनी राष्ट्रीय चेतना और सत्य अहिंसा के सिद्धान्त के बदौलत भारत को ही नहीं बल्कि दुनिया को एक नया हथियार प्रदान किया | जिसमें बिना किसी खून खराबे के देश को आजाद किया जा सकता है| महात्मा गाँधी के बिना इस देश का मुकम्मल इतिहास नहीं लिखा जा सकता है | कोई भी व्यक्ति इस महान पुरुष के उल्लेख के बिना न तो आपने देश की गौरव गाथा का उल्लेख कर सकता है और नहीं बाहर अपने देश की पहचान बतला सकता है। आज हम उन्हें हृदय से याद कर के उन्हें प्राणाम करते हैं।
 
कार्यक्रम  अधिकारी ने कहा कि महात्मा गाँधी का व्यक्तित्व हिमालय की तरह महान था और एक जिम्मेदार देश अपने संगठन कर्ता को कभी भूल नहीं सकता। आधुनिक समय में जितने भी कल्याणकारी योजनाऐं चल रही है उन सभी की नीव उस महान व्यक्ति ने रखी थी |उनके आलोचक और समर्थक जितने इस देश में है उससे उनकी लोकप्रियता का अंदाज लगाया जा सकता है।
 
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राधायापक और छात्राऐं उपस्थित रही।
 
 
 
 
 
 
Facebook Comments