Friday 23rd of October 2026 03:34:08 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Jan 2024 6:42 PM |   483 views

डीजल न देने पर वाहन प्रभारी को दी कड़ी चेतावनी

गोंडा -बुधवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने नगर पालिका परिषद गोंडा के जलकल प्रतिष्ठान पर गाडियों को समय से डीजल न देने की मिली शिकायत पर औचक निरीक्षण कर साफ- सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने जलकल प्रतिष्ठान के अधिकारी एवं कर्मचारियों को जमकर कड़ी फटकार लगाई एवं कार्यों में सुधार लाने की चेतावनी दी। 
 
निरीक्षण का दौरान उन्होंने कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को समय से डीजल न देने पर वाहन प्रभारी मोहम्मद मुस्तफीक को जमकर फटकार लगाई और कार्य में सुधार न लाने पर दण्डात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी। इसके अलावा उन्होंने लाइट प्रभारी बाल गोपाल को भी शहर में जगह-जगह पर लाइट व्यवस्था दुरूस्त न होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त चेतावनी दी।
 
उन्होंने कहा कि शहर में सभी जगह पर लाइट की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिये। साथ ही उन्होंने जलकल प्रभारी आशीष आनंद से टैंकर की उपलब्धता की जानकारी ली एवं उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के सख्त निर्देश दिए।
 
उन्होंने कहा कि यदि कूड़ा उठान, लाइट व्यवस्था आदि में लापरवाही बरती जाएगी तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
 
उन्होंने कहा कि कार्यालय में होने वाले सभी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया जाए यदि किसी कर्मचारी द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही बरती जाती है तो उस कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
 
 
 
 
Facebook Comments