Wednesday 22nd of April 2026 12:02:16 PM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 22 और 23 अप्रैल को होगा युद्धाभ्यास|
  • प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कहना 140 करोड़ भारतीयों का अपमान ,कांग्रेस पर बरसे पीयूष गोयल |
  • नेताओं के बिस्तर से शुरू होता है 90% महिलाओं का करियर, पप्पू यादव के बिगड़े बोल- महिला आयोग ने भेजा नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Jan 2024 6:09 PM |   682 views

30 जनवरी से 13 फरवरी तक जनपद में मनाया जाएगा कुष्ठ पखवाड़ा तथा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

कुशीनगर -जिला कुष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत “30 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी 2024 तक आयोजन किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि 30 जनवरी 2024 से 13 फरवरी 2024 तक  जनपद कुशीनगर के समस्त ग्रामसभा पंचायत/ नगरीय क्षेत्रो (विशेषतः शहरी स्लैम में राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया जायेगा।
 
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक संचालन के अंतर्गत ग्राम सभा में कुष्ठ जागरूकता पर जिलाधिकारी का सन्देश ग्रामवासयों के समक्ष पढ़ा जायेगा। कुष्ठ से प्रभावित व्यक्ति के प्रति भेद भाव को कम करने के लिए सभी सदस्यों से ग्राम सभा प्रमुख द्वारा अपील की जायेगी।
 
असमानता / पक्षपात से मुक्ति हेतु- कुष्ठ से प्रभावित उपचारित रोगी (वरिष्ठतम) को ग्राम सभा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ग्राम सभा प्रमुख द्वारा कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति (यदि उपलब्ध हो तो) को बधाई दी जाएगी और उनके द्वारा आई०ई०सी० संदेशो को बताया जाएगा।
 
“भेदभाव का अंत करें सम्मान को गले लगाये “थीम पर प्रमुखता से बैनर एवं पोस्टर पर प्रदर्शित किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि उपरोक्त गतिविधि के अतिरिक्त “30 जनवरी 2024 से 13 फरवरी 2024 तक कुष्ठ पखवाड़ा” (Anti Leprosy Fortnight) का भी आयोजन किया जाए‌गा | जिसमे सभी सार्वजानिक क्षेत्रो में आई०ई०सी० गतिविधिया भी की जायेंगी।
 
 
Facebook Comments