Wednesday 21st of October 2026 06:55:24 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Jan 2024 4:47 PM |   599 views

इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पीएनबी का शुद्ध लाभ 253.41 फीसदी बढ़ा

लखनऊ:-पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही जबरदस्त मुनाफा कमाया है। बैंक के निदेशक मंडल ने गुरुवार को अपना वित्तीय परिणामों का ऐलान किया है। नतीजों के मुताबिक बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में 2223 करोड़ रुपये के साथ सालाना आधार पर 253.41 फीसदी बढ़ा है।

पीएनबी का रिटर्न आन एसेट (आरओए) तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 0.58 फीसदी तो इक्विटी पर रिटर्न सालाना आधार पर 12.45 फीसदी बढ़ा है। इसी अवधि में बैंक की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 12.13 फीसदी बढ़कर 10293 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में पीएनबी का परिचालन लाभ सालाना आधार पर 10.75 फीसदी बढ़कर 6331 करोड़ रुपये हो गया है।

इसी दौरान बैंक का सकल एनपीए 352 अंको के सुधार के साथ वर्ष दर वर्ष आधार पर 6.24 फीसदी हो गया है जो बीते साल दिसंबर में 9.76 फीसदी था। शुद्ध एनपीए दिसंबर 2022 में 3.30 फीसदी की तुलना में सुधार के साथ दिसंबर 2023 में 0.96 फीसदी रह गया है। वित्तीय परिणामों के मुताबिक पीएनबी का वैश्विक व्यवसाय दिसंबर 2023 में सालाना आधार पर 10.82 फीसदी बढ़कर 2290742 करोड़ रुपये हो गया है वहीं वैश्विक जमा वर्ष दर वर्ष आधार पर 9.35 फीसदी बढ़कर 1323486 करोड़ रूपये हो गया है।

वैश्विक अग्रिम वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.90 फीसदी बढ़कर 967256 करोड़ रुपये रहा है। बैंक का रिटेल अग्रिम दिसंबर 2023 को सालाना आधार पर 17.6 फीसदी बढ़कर 153384 करोड़ रूपये तो एमएसएमई अग्रिम 15.4 फीसदी बढ़कर 143983 करोड़ रूपये हो गया है। व्यवसाय के मामले में बैंक की जमाराशियां दिसंबर 2022 के 451945 करोड़ रूपये की तुलना में सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 478880 करोड़ रूपये हो गयी हैं।

Facebook Comments