Thursday 23rd of April 2026 09:44:13 AM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बना एयरबेस|
  • यू. पी बोर्ड का परीक्षाफल कल घोषित होगा |
  • प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन खडगे को थमाया नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jan 2024 5:57 PM |   445 views

राम कण -कण में है – कनकलता सिंह

लखनऊ – पूर्व राज्य सभा सांसद कनकलता सिंह ने निष्पक्ष प्रतिनिधि से वार्ता के दौरान कहा कि ” राम कहाँ गए थे , जो कि आयेंगे , राम तो कण -कण में है | राम में हम सभी लोगो की  आस्था है | बीजेपी सरकार राम मंदिर को लेकर राजनीति कर रही है | भारत के लोग सभी धर्मो का सम्मान करतें हैं |बीजेपी हम लोगो  बाटने का काम कर रही है | जो अत्यंत दुखद है |

इस सरकार में बेतहाशा महगाई, और बेरोजगारी है | किसान रो रहा है , लेकिन सुनने वाला कोई नही है | राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूरा सरकारी अमला लगा हुआ है | टीवी चैनल्स और अखबारों में इन्ही खबरों से और विज्ञापनों से भरे  हुए है , जैसे लगता है कि राम मंदिर के अलावा उत्तर प्रदेश में कुछ हो ही नही रहा है | आगामी लोकसभा चुनाव में जनता बेरोजगारी और महगाई में मुद्दे पर इनको हाशिये पर खड़ी करेगी | इनको 10 वर्षो का हिसाब आम जन को देना होगा |

Facebook Comments