Monday 7th of September 2026 07:57:44 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jan 2024 5:42 PM |   837 views

श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी

गोरखपुर महानगर दक्षिण भाग की  अयोध्या में प्रस्तावित रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्की बाग गोरखपुर की ओर से भव्य शोभायात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोलघर से निकाली गयी। जिसमें गुरुकुल, श्री राम केवट संवाद, माता शबरी प्रसंग, श्री राम दरबार सहित अन्य विद्यालयों की कई झांकियाँ शामिल हुई।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गोरक्षप्रान्त सुभाष  ने अपने उद्बोधन में कहा कि बड़े आनंद का विषय है कि भारत के कोने-कोने में, वनवासी क्षेत्र में, गिरिकंद्राराऊं में, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले हर प्रकार के लोगों में राम के प्रति एक उत्साह है। हमारे जीवन के प्रारंभ में भी राम, वर्तमान में भी राम और अंत में भी राम हैं। श्रीराम अपने वचन का पालन करने के लिए  राजपाठ छोड़कर के 14 वर्ष तक वनवास में रहे। इन्होंने एक आदर्श पुत्र, व भाई को कैसा होना चाहिए इसका संदेश दिया।
 
रामराज्य एक ऐसा राज्य था जहाँ पर किसी प्रकार का कोई छुआछूत नहीं था। आत्मीय भाव, समतामूलक युग, सबके मंगल की कामना सबके मन एवं तन के स्वास्थ्य की कामना जिन्होंने की। श्री राम आज अपनी जन्मभूमि पर 500 वर्षों बाद लौटे हैं। श्रीराम राज्य बदलते भारत का प्रतीक है। राम असुरों के संघारक हैं। माता शबरी के जिन्होंने झूठे बेर खाए। विभीषण को सोने का लंका दिया। राम कोने कोने में है। राम रोम रोम में है , हम सभी लोग मिलकर भारतवर्ष में राम राज्य स्थापित करेंगे।
 
इस अवसर पर मंच पर सुनील कुलकर्णी (अखिल भारतीय, शारीरिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) अर्जुनानंद जी महाराज, डॉक्टर महेंद्र अग्रवाल प्रान्त संघ चालक, ओम जालान, सूर्यनाथ जी, डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव महापौर विराजमान थे।
 
इस शोभायात्रा में शहर के सभी शिशु मंदिरों के छात्र- छात्राएं वहां के आचार्य परिवार सब की अलग-अलग झांकियां, अलग-अलग मार्ग से होते हुए अपने विद्यालय की तरफ प्रस्थान की।
 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग प्रचारक अंब्रेश जी, भाग प्रचारक सचिन जी, विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला, प्रांतीय मंत्री डा रामनाथ गुप्त, प्रदेश निरीक्षक राम सिंह, पक्कीबाग विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह, बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर सरोज तिवारी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Facebook Comments