Friday 23rd of October 2026 05:23:02 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jan 2024 5:28 PM |   601 views

खुले में मांस का विक्रय करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर की गई प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही

देवरिया-जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में जनपद में स्टेशन रोड एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में सड़क पर खुले में मांस का विक्रय करने वालों के विरुद्ध आज नगर पालिका परिषद देवरिया तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया के संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए खुले में मीट, मांस बेचने वालों के अस्थाई निर्माण को ध्वस्त किया गया तथा उनके जाली तथा अन्य सामानों को नगर पालिका टीम द्वारा जप्त कर लिया गया तथा स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि खुले में किसी भी प्रकार से  मछली एवं मांस का प्रदर्शन एवं विक्रय कदापि न किया जाए।  जिनकी पक्की दुकानें हैं वह काले शीशे के अंदर ही स्वस्थ एवं सुरक्षित तरीके से  उसका विक्रय करें ताक़ी जन सामान्य एवं गुजरने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
 
उपरोक्त टीम ने स्टेशन रोड स्थित लगभग 14 दुकानों का निरीक्षण करते हुए लगभग 7 दुकानों के अस्थाई निर्माण अतिक्रमण मुक्त किया  गया, अभियान को देखते हुए बहुत से विक्रेता अपनी दुकान को बंद कर मौके से चले गए, तथा भटवलिया चौराहा पर खुले में मुर्गा का विक्रय करने वाले 3 विक्रेताओं को भी उनके सामानों सहित उनके दुकान परिसर में स्थानांतरित कराया गया।
 
संयुक्त अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य  विनय कुमार सहाय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा , खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक संजय सिंह एवं राजप्रताप शुक्ला, कर संग्राहक तथा उनके सफाई नायक एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
Facebook Comments