Thursday 22nd of October 2026 08:43:09 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jan 2024 5:04 PM |   611 views

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ , पांच जवानों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में पाकिस्तान के पांच जवानों की मौत हो गई है| इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने इसकी जानकारी दी है|

आईएसपीआर ने बताया कि केच जिले के बुलेदा इलाके में आतंकियों ने सुरक्षा बलों के वाहन पर IED से विस्फोट कर दिया. इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई के लिए एक ऑपरेशन चलाया. इस दौरान तीन आतंकी मारे गए|

हमले के दौरान मारे गए सैनिकों की पहचान सिपाही टीपू रज्जाक (23), सिपाही सनी शौकत (24), सिपाही शफी उल्लाह (23), लांस नायक तारिक अली (25) और सिपाही मुहम्मद तारिक खान (25) के रूप में हुई है. बता दें कि रज्जाक साहीवाल के रहने वाले हैं. सनी शौकत कराची, शफी उल्लाह लासबेला, तारिक अली ओरकजई और तारिक खान मियांवाली के रहने वाले हैं|

बता दें कि पाकिस्तान में हाल के महीनों में खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है. चार दिन पहले यानी पिछले बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तान सेना के दो जवान मारे गए थे|

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में 2023 में 789 आतंकी हमले हुए| इसमें 1524 लोगों की मौत हुई जबकि1463 लोग घायल हुए. यह छह साल का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है. खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में सबसे ज्यादा मौतें हुईं|

Facebook Comments