Wednesday 15th of July 2026 06:08:04 PM

Breaking News
  • जिस जेन जी ने बनाया ,वही अब बालेन शाह के खिलाफ सडको पर उतरा ,नेपाल में बढ़ते प्रदर्शनों से सरकार पर संकट |
  • जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीमकोर्ट से फिर लगाई गुहार ,वकीलों ने दी अंदरूनी रक्तस्राव की दलील|
  • राम मन्दिर दान चोरी के बाद अब वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई गई चांदी पर सवाल ,कोर्ट ने मंगवाया पूरा रिकॉर्ड|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Jan 2024 4:32 PM |   530 views

अगर सुप्रीम कोर्ट मेरे पक्ष में फैसला नहीं देता है तो देश में बड़ी मुसीबत आ जाएगी : डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट 8 फरवरी को कोलोराडो कोर्ट के फैसले की समीक्षा करेगा, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को अयोग्य ठहराया गया था| इससे पहले ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है| उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट मेरे पक्ष में फैसला नहीं देता है तो देश में बड़ी मुसीबत आ जाएगी| अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने आयोवा की रैली में ये बातें कहीं|

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे बस यही उम्मीद है कि हमें उचित न्याय मिलेगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो हमारा देश और मुसीबत में आ जाएगा| यहां हर कोई समझ रहा है कि मैं क्या कहना चाह रहा हूं| इस दौरान ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर निशाना साधा| बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं, सुप्रीम कोर्ट 8 फरवरी को यह तय करेगा. कोर्ट इस दिन कोलोराडो कोर्ट के फैसले की समीक्षा करेगा|

यूएस सुप्रीम कोर्ट ट्रंप की अपील पर सुनवाई करने को राजी हो गया है, जिसमें उन्होंने कोलोराडो कोर्ट के फैसले को पलटने का अनुरोध किया है| सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह 8 फरवरी को कोलोराडो कोर्ट के फैसले की समीक्षा करेगा, जिसमें उन्हें अयोग्य ठहराया गया था| ट्रंप ने हाल ही में कोलोराडो कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की दायर की थी|

 
 
 
 
 
Facebook Comments