Saturday 5th of September 2026 05:53:23 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Jan 2024 4:49 PM |   854 views

मीरा चोपड़ा संदीप सिंह की फिल्म ‘सफेद’ में एक विधवा का किरदार निभाएगी

प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा एक लंबे ब्रेक के बाद फिर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं| मीरा संदीप सिंह की फिल्म ‘सफेद’ में नजर आने वाली हैं| इस फिल्म में उन्होंने एक विधवा का किरदार निभाया है. मीरा की इस फिल्म की शूटिंग महज 10 दिन तक चली थी|

मीरा चोपड़ा ने उनके साथ मौजूद फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर संदीप सिंह की टांग खिंचाई करते हुए कहा कि न तो उन्होंने फिल्म के लिए उन्हें पैसे दिए थे, न तो उन्हें मेकअप दिया गया था, न ही हेयर स्टाइलिस्ट था और पहले दिन तो सिर्फ एक ही साड़ी दी गई थी, जिसे देखकर उन्होंने सोचा कि 10 दिन तक उन्हें एक ही साड़ी पहननी होगी|

Facebook Comments