Wednesday 21st of October 2026 09:24:54 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Aug 2019 7:46 PM |   2538 views

युवक एवं महिला मंगल दल का होगा गठन

देवरिया ( ब्यूरो ) – युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम पचायतों मे युवक एवं महिला मंगल दलों का गठन किया जाता है इन मंगल दलों की राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यो की भागीदारी तय की जाती है |इन दलों के कार्यो के आधार पर उन्हें विवेकानंद यूथ एवार्ड से सम्मानित किया जाता है |इस अवार्ड के निर्धारण के लिए ब्लाक एवं जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है |उक्त जानकारी जिला युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आर . पी . सिंह . ने दी |

युवक एवं महिला दल के कार्यो मे खेल प्रतियोगिता मे सहभागिता एवं आयोजन , बृक्षरोपण ,रक्तदान ,नशामुक्ति ,राष्ट्रीय एकीकरण , जैविक खेती के प्रचार -प्रसार जनसंख्या नियंत्रण के प्रयास ,जल संरक्षण ,सम्पूर्ण साक्षरता कार्यक्रम ,आपदा प्रबंधन ,टीकाकरण ,मतदाता जागरूकता आदि सम्मलित हैं |इन कार्यो के आधार पर विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए ब्लाक एवं जिले स्तर पर चयन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है |आर . पी . सिंह . ने यह भी बताया कि इस अवार्ड मे सम्मिलित होने के लिए युवक /महिला मंगल दल युवा कल्याण बिभाग से आवेदन फॉर्म लेकर ,उसे भरकर जमा कर  दे , जिससे कि उनके चयन की कार्यवाही पूरी की जा सके |  

Facebook Comments